सोना तस्करी मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल के निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर से मंगलवार को भी पूछताछ जारी रखी। एनआईए की एक महिला आईपीएस अधिकारी हैदराबाद से आई हैं और वह पूछताछ का नेतृत्व कर रही हैं जबकि अन्य अधिकारी विभिन्न कार्यालयों से ऑनलाइन जुड़ेंगे।
प्रियंका ने CM योगी को लिखा पत्र, कहा- कानून व्यवस्था को ठीक करें सरकार
बीते पांच दिनों में यह तीसरी बार है जब शिवशंकर से पूछताछ हुई। सोमवार को नौ घंटे तक पूछताछ किए जाने के बाद शिवशंकर को मंगलवार को फिर से पेश होने के लिए नोटिस दिया गया था। इससे पहले एनआईए ने 23 जुलाई को तिरुवनंतपुरम में शिवशंकर से 5 घंटे तक पूछताछ की थी। शिवशंकर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव के पूर्व प्रधान सचिव थे। लेकिन रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था। इस मामले ने विजयन की छवि पर खासा असर डाला है।


Download Android App
Download iOS App



