पिछले महीने कन्याकुमारी में एक विशेष उपनिरीक्षक की हत्या के मामले में एनआईए ने इस जिले समेत कई जगहों पर आज छापे मारे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विशेष एसआई विल्सन की हत्या के मामले में आरोपी अब्दुल शमीम और तौफीक के मोहदीन फातिमा के घर पर रुकने की खबर मिली थी जिसके बाद उसके घर पर छापे मारे गये।
जिले के तिरुचेंदूर के पास कायलपट्टिनम के अलावा कुड्डलूर, नेवेली और मेलपट्टमपक्कम में भी छापे मारे गये। सूत्रों ने यह भी बताया कि अधिकारियों ने विल्सन की हत्या के आरोपियों से संपर्क रखने वाले अब्दुल हमीद, जाफर अली और खाजा मोहिदीन के घरों पर भी छापे मारे।
ट्रम्प के स्वागत में अहमदाबाद तैयार, छाए भारत-अमेरिकी संबंधों वाले इश्तेहार
सूत्रों के मुताबिक एनआईए आरोपियों को आसरा देने समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराने वाले सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। विल्सन को आठ जनवरी की रात कन्याकुमारी में केरल सीमा से लगे कलियाकाविलाई चौकी पर तैनात रहने के दौरान पिस्तौल से गोली मारी गयी और चाकू से उन पर हमला किया गया। इस मामले में शमीम और तौफीक को 14 जनवरी को कर्नाटक के उडूपी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया और तिरुनेलवेली की पालयमकोट्टई जेल में रखा गया है।


Download Android App
Download iOS App



