राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इस्लामिक स्टेट (IS) से जुड़े व्यक्तियों के एक समूह के खिलाफ सोमवार को दिल्ली समेत देश भर की 7 जगहों पर तलाशी ली। एनआईए के एक सूत्र ने बताया है कि कई टीमें दिल्ली, कर्नाटक और केरल में तलाशी ले रही हैं।
दिल्ली में जाफराबाद इलाके में तलाशी ली जा रही है। वहीं बेंगलुरु में 2 जगहों पर एनआईए की टीमें तलाशी में जुटी हुई हैं। साथ ही केरल के कोच्चि और कुनूर में 4 जगहों पर तलाशी चल रही है। सूत्र के मुताबिक तलाशी ऐसे परिसरों में चल रही है, जहां के लोग शिक्षित हैं और कथित तौर पर आईएस समूहों द्वारा उन्हें कट्टरपंथी बनाया गया है। सूत्र ने यह भी कहा, “जिन लोगों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है, उन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया जा सकता है।”


Download Android App
Download iOS App



