लखनऊ के मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर की पारिवारिक कलह शांत होने का नाम नहीं ले रही। सांसद की बहु और बेटे आयुष की पत्नी अंकिता ने उनके बाहर जाकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। अंकिता ने अपने हाथ की नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। इससे पहले अंकिता का एक वीडियो भी वायरल हुए है, जिसमें वो पति आयुष पर आरोप लगा रही हैं।
आत्महत्या से पहले के वीडियो में अंकिता आयुष पर गंभीर आरोप लगाकर जान देने की बात कह रही थी। अंकिता ने यह भी कहा कि आयुष ने उसके साथ धोखा किया है। अंकिता ने अपने वीडियो में कहा- ‘मैं किसी से नहीं लड़ सकती क्योंकि तुम्हारे पापा सांसद और मां विधायक हैं, मेरी कोई नहीं सुनेगा, मैं आज तक किसी को तुम्हें हाथ नहीं लगाने दिया, तो मैं तुम्हें कैसे मार सकती हूं, तुम कितना झूठ बोल रहे हो, तुमने और तुम्हारे घर वालों ने मुझे जीने के लिए नहीं छोड़ा।’
वीडियो में अंकिता ने आगे कहा कि घर का किराया नहीं दिया, गैस सिलेंडर नहीं भरवाया, एक बार भी नहीं सोचा कि मैं क्या खाऊंगी। अगर तुम मेरे पास नहीं आओगे तो मुझे रहना भी नहीं हैं। मैं जा रही हूं। मैं जा रही हूं और तुम मुझे याद रखोगे और सोचोगे कि मुझसे ज्यादा चाहने वाला तुम्हें कोई और नहीं मिलेगा। मेरी मरने की वजह तुम हो और तुम्हारे घर वाले हैं, मैं जा रही हूं।
अंकिता ने इससे पहले आयुष और उसके परिवार के सदस्यों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। अंकिता ने मीडिया से कहा, “मुझे राज्य की पुलिस पर भरोसा नहीं है और हम चाहते हैं कि यह मामला सीबीआई को दे दिया जाए ताकि सच सामने आ सके। मेरी शादी से पहले जन्मे बेटे के पिता की पुष्टि करने के लिए मैं उसका डीएनए टेस्ट भी कराना चाहती हूं।”
वहीं आयुष ने एक वीडियो जारी कर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसने वीडियो में सफाई देते हुए बताया कि उसे पत्नी अंकिता सिंह ने फंसाया है। उसने कहा कि व सरेंडर कर देगा। उसने कोई गलत काम नहीं किया है। उसने खुद पर गोली नहीं चलवाई। अगर वो उस दिन घर में होता तो उसकी हत्या कर दी जाती।


Download Android App
Download iOS App



