विश्व के कई देशों में कोरोना वायरस के नए स्वरुप को देखते भारत सरकार सभी एहतियात बरत रही है। इस बीच कर्नाटक सरकार ने राज्य में 23 दिसंबर से अगले साल 2 जनवरी तक नाईट कर्फ्यू का ऐलान किया है। जिसके मद्देनजर राज्य में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी।
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को कर्फ्यू का ऐलान किया। हालांकि इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने कर्फ्यू लगाए जाने की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा था कि हमें अतिरिक्त सतर्क रहना होगा। जो भी बाहर से आएगा, उसे एयरपोर्ट पर ही चेक किया जाएगा। लेकिन राज्य में अभी नाइट कर्फ्यू लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अनुसार मंगलवार को कर्नाटक में कोरोना वायरस के कुल 1,141 नए मामले सामने आए हैं और 14 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 22 दिसंबर तक 13,993 सक्रिय मामले है। कोरोना से ठीक होने वाली मरीजों की संख्या बढ़कर 8 लाख 85 हजार 341 हो गई है। विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक महामारी के कारण 12,029 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
भारत सरकार ने दक्षिण इंग्लैंड में कोरोना वायरस का नई स्ट्रेन सामने आने के बाद रविवार को यूरोपीय संघ के कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है ताकि इसका प्रकोप उनके देशों में नहीं पहुंचे जबकि कई अन्य देश ऐसे ही प्रतिबंधों को लेकर विचार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



