राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ हमला बोलते हुए आज कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले मुख्यमंत्री के खिलाफ यदि सही ढंग से जांच हो जाये तो उनका बचना मुश्किल होगा। श्री कुशवाहा ने कहा कि श्री कुमार की पुरानी आदत राजद सरकार की नाकामी गिनाकर सत्ता में बने रहने की है, लेकिन उनकी यह चाल इस लोकसभा चुनाव में चलने वाली नहीं है।
बिहार की जनता अब उनके 14 साल के शासन की नाकामी पर जवाब मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ नीतीश कुमार हमेशा राजद अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहते हैं, लेकिन केंद्र सरकार की किसी जांच एजेंसी से यदि सही तरीके से बहुचर्चित सृजन घोटाले की जांच हो जाये तो वह (नीतीश कुमार) बच नहीं सकते।’’
रालोसपा नेता ने समस्तीपुर जिले के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से अपने प्रतिद्वंदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय पर भी तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव को रावण बताकर उनका वध करने की बात करने वाले लोग आज यादव समाज का नेता बनने की ख्वाहिश कर रहे हैं। राजद सुप्रीमो को गाली देकर कोई यादव समाज का वोट हासिल नहीं कर सकता।


Download Android App
Download iOS App



