महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को दावा किया कि नगर निकाय चुनावों के लिए बहु-सदस्यीय वार्ड प्रणाली को लेकर राज्य के सत्तारूढ़ महा विकास आघाडी (एमवीए) के सदस्यों के बीच कोई मतभेद नहीं है।
पुणे जिले के प्रभारी मंत्री पवार यहां कोविड-19 समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने इस सप्ताह के शुरु में घोषणा की थी कि नगर निगमों में हर वार्ड में तीन पार्षदों का एक पैनल होगा जबकि नगर परिषदों के वार्डों में दो सदस्यीय पैनल होंगे। लेकिन गठबंधन में शामिल कांग्रेस इस व्यवस्था का विरोध करती है।
राकांपा नेता पवार ने कहा, ‘‘“एक पार्टी के रूप में वे (गठबंधन घटक) वार्ड में सदस्यों की संख्या के बारे में अपने विचार रखते हैं। लेकिन, हम सब एक साथ हैं…. वार्ड ढांचे पर जो भी फैसला होगा, वह तीनों दलों को मंजूर होगा। हम अगले हफ्ते कैबिनेट की बैठक में वार्ड के ढांचे के मुद्दे पर विचार करेंगे।Ó
पुणे कोविड प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बारे में पवार ने कहा कि पिछले सप्ताह पेशेवर तैराकों को स्वीमिंग पूल का उपयोग करने के लिए अनुमति दी गयी थी और अगले हफ्ते से आम नागरिकों को भी पूल में जाने की अनुमति दी जाएगी, बशर्ते उन्होंने कोरोना वायरस टीके की दोनों खुराकें ली हों।


Download Android App
Download iOS App



