देहरादून : उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया पर वायरल हुये उन खबरों का बृहस्पतिवार को खंडन किया जिसमें कहा गया है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकरण की अंतिम तारीख 15 फरवरी है। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी देवेन्द्र भसीन ने कहा , ‘‘केन्द्र के आयुष्मान भारत योजना या उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई अटल उत्तराखंड आयुष्मान योजना के तहत पंजीकरण कराने की कोई अंतिम तारीख नहीं है।’’
एक फर्जी वेबसाइट पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुये भसीन ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर चल रहे ऐसे गुमराह करने वाली खबरों पर यकीन नहीं करें और प्रमाणिक सूचना के लिए केवल योजना की अधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक दो योजनाओं में चार लाख से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है।


Download Android App
Download iOS App



