पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे (एनएफआर) ने अगरतला से हावड़ा और सियालदह के लिए 11 फरवरी से विशेष किसान ट्रेन चलाने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे पूर्वोत्तर के किसानों और ट्रांसपोर्टरों को फायदा होगा।
विशेष किसान ट्रेन सप्ताह में एक दिन बृहस्पतिवार को शाम 7:15 बजे अगरतला से रवाना होगी। यह शनिवार को सियालदह पहुंचेगी। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि यह रेलगाड़ी धर्मनगर, बदरपुर, लामडिंग, गुवाहाटी, कामाख्या, गोलपाड़ा, न्यू बोंगईगांव, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, माल्दा टाउन, खल्तिपुर, बर्धमान और बंदेल में माल चढ़ाने और उतारने के लिए रुकेगी।
एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुभानन चंदा ने कहा कि भारतीय रेलवे ने जल्द खराब होने वाले सामान तथा दूध, मीट और मछली सहित कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए किसान रेल सेवाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि ये रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय के हिसाब से चलेंगी। ट्रेनों में देरी नहीं हो, इसकी कड़ाई से निगरानी की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



