मिजोरम में 151 पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, 96 मामले सक्रिय

Summary :

राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक बयान में कहा कि संक्रमण के तीन नए मामलों में से दो ममित जिले से तथा एक मामला आइजोल में सामने आया है।

मिजोरम में रविवार को कोरोना वायरस के 3 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 151 तक पहुंच गई है। रविवार को सामने आए संक्रमितों में से दो महाराष्ट्र से और एक दिल्ली से लौटा था। राज्य में इस समय एक्टिव केस 96 है, वहीं 55 लोग इलाज़ के बाद स्वस्थ हो चुके है।
राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक बयान में कहा कि संक्रमण के तीन नए मामलों में से दो ममित जिले से तथा एक मामला आइजोल में सामने आया है। बयान में कहा गया कि इन लोगों में से दो महाराष्ट्र से और एक दिल्ली से लौटा था। तीनों की हालत खतरे से बाहर है। राज्य में इस समय 96 संक्रमित लोगों को इलाज चल रहा है और 55 लोग ठीक हो चुके हैं।
इस बीच, मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ललथंगलियाना ने कहा कि राज्य में वापस आए सभी लोगों की जांच लगभग पूरी होने वाली है। उन्होंने कहा कि अभी लगभग दो हजार अन्य लोग राज्य लौटेंगे। अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 2,424 लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है।

Desk Team