पूर्व PM नरसिम्हा राव की जयंती पर उपराष्ट्रपति नायडू ने किया नमन

Summary :

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री पी। वी। नरसिम्हा राव को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि देश में आर्थिक सुधारों के जनक के रुप में उन्हें सदैव याद किया जायेगा।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि देश में आर्थिक सुधारों के जनक के रुप में उन्हें सदैव याद किया जायेगा। राव 1991 से 1996 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। यह उनका जन्मशती वर्ष भी है। नायडू ने राव को जयंती पर नमन करते हुए रविवार को ट्वीट किया,’ देश के पूर्व प्रधानमंत्री, वरिष्ठ राजनेता, कुशल प्रशासक जिन्होंने विषम परिस्थितियों में देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी, स्वर्गीय पी वी नरसिम्हा राव जी की जन्म जयंती के अवसर पर दिवंगत नेता की पुण्य स्मृति को सादर प्रणाम करता हूं। 

इस वर्ष उनकी जन्म शती है।’ उन्होंने एक ट्वीट में कहा,’अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में आप तत्कालीन संयुक्त आंध्र प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री रहे, देश के प्रधानमंत्री का पद संभालने से पूर्व केंद्रीय मंत्रिमंडल में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाला। विषम परिस्थितियों में देश को राजनैतिक स्थिरता प्रदान की।’ नायडू ने कहा,’ देश की आर्थिक क्षमताओं को पूर्ण अभिव्यक्ति देने के लिए आपको आर्थिक सुधारों के जनक के रूप में सदैव याद किया जाएगा। मेरी विनम्र, श्रद्धांजलि।

राष्ट्र की बागडोर काबिल हाथों में हो तो संघर्ष सफलता में बदलता है : स्मृति ईरानी

Desk Team