22 सहायक अधिकारियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

Summary :

उत्तराखंड पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित सहायक अभियोजन अधिकारियों का साडे 4 माह का आधारभूत प्रशिक्षण का समापन एक समारोह के बीच संपन्न हुआ।

ऋषिकेश : उत्तराखंड पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित सहायक अभियोजन अधिकारियों का साडे 4 माह का आधारभूत प्रशिक्षण का समापन एक समारोह के बीच संपन्न हुआ। शनिवार को आयोजित नरेंद्र नगर स्थित समारोह के दौरान प्रशिक्षण 22 सहायक अभियोजन अधिकारियों के दीक्षांत समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था निदेशक अभियोजन के रूप में अशोक कुमार द्वारा प्रशिक्ष ओ  को उनके पद व गोपनीयता तथा  कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। 
इस दौरान प्रशिक्षु एपीओ निदेशक पीटीसी मुक्तार मोहसीन, सहायक प्रकाश चंद देवली, कोर्स कोऑर्डिनेटर निदेशक विधि देहरादून जीसी पंचोली के पर्यवेक्षण में पीटीसी और अभियोजन विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा निष्ठा इच्छाशक्ति एवं लगन से गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान समस्त परीक्षा में उत्तीर्ण होने के उपरांत 22 सहायक अभियोजन अधिकारी पीटीसी से 1 माह के न्यायिक एवं विधिक प्रशिक्षण हेतु उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी भवाली नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगे। 
इस प्रशिक्षण के सफल आयोजन के परीक्षा में मुख्य अतिथि द्वारा स्मारिका प्रहरी का विमोचन भी किया गया। इस स्मारिका में प्रशिक्षु एक योग एवं अभियोजन विभाग से संबंधित अधिकारियों द्वारा विभिन्न सामाजिक मुद्दों प्रशिक्षण के अपने अनुभव आदि को शामिल किया गया है जो अभियोजन विभाग पुलिस प्रशासन न्यायिक अधिकारियों एवं भविष्य में आने वाले सहायक अभियोजन अधिकारियों हेतु अत्यंत उपयोगी एवं सार्थक सिद्ध होगी दीक्षांत समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में महानिदेशक अशोक कुमार के अतिरिक्त महा निरीक्षक सीबीसीआईडी पूरन सिंह रावत, पुलिस उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह रावत, पुलिस उपाधीक्षक पीटीसी प्रकाश चंद देवली संयुक्त निदेशक विधि देहरादून के जीसी पंचोली, प्रतिसार निरीक्षक पीटीसी मनीष जायसवाल, संजय चौहान एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Desk Team