ओडिशा के झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर 10 मई को होने वाले उपचुनाव के लिए दिवंगत मंत्री नब किशोर दास की बेटी दीपाली दास ने मंगलवार को बीजू जनता दल (बीजद) उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नब किशोर दास के हत्या के कारण उपचुनाव
इस वर्ष 29 जनवरी को नब किशोर दास की हत्या के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है। सत्तारूढ़ बीजद के वरिष्ठ नेताओं के साथ दीपाली ने झारसुगुड़ा के उप जिलाधिकारी के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र जमा किया। उनके साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
भाजपा, कांग्रेस के उमीदवारो ने भी किया पर्चा दाखिल
दीपाली को 15 अप्रैल को बीजद अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से पार्टी का टिकट मिला था। इससे पहले उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी टंकाधर त्रिपाठी और कांग्रेस प्रत्याशी तरुण पांडेय अपना-अपना पर्चा दाखिल कर चुके हैं। तीनों उम्मीदवार राजनीति में नए हैं।


Download Android App
Download iOS App



