ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कृषि मंत्री दामोदर राउत को शुक्रवार को उनके पद से हटा दिया। वही , इस मामले में नवीन पटनायक ने मीडिया से कहा कि किसी भी जाती, धर्म या नस्ल के खिलाफ विवदित बातें बोलने वाले व्यक्ति को मैं सख्त तरह से नामंजूर करता हूं। उन्होंने कहा कि डॉ (दामोदर) राउत को मंत्री परिषद से बर्खास्त कर दिया गया है।
इसके साथ ही नवीन पटनायक ने कहा की डॉ दामोदर राउत की बर्खास्तगी को स्वीकर करने के लिए एक पत्र राज्यपाल के पास भी भेजा गया है। जल्द ही इसका जवाब मिल जाएगा। हालांकि, दामोदर राउत की तरफ मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
बता दें कि कि उन्होंने 17 दिसंबर को मल्कानगिरि में एक कार्यक्रम में ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी की थी, जिसके बाद राज्यव्यापी प्रदर्शन हुए थे। पारादीप से 75 वर्षीय विधायक ने कहा था। राज्य के किसी भी हिस्से में कोई आदिवासी भीख नहीं मांग रहा। जबकि बस पड़ाव जैसे स्थानों पर ब्राह्मणों को भीख मांगते कोई भी देख सकता है। राज्य में ब्राह्मणों की आबादी नौ फीसदी है। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया था।
गौरतलब है कि सात बार के विधायक राउत पहले भी विवादों में रहे हैं। उन्होंने अक्टूबर में भाजपा की एक महिला नेता और आंगनवाड़ी सेविकाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



