ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर शनिवार को चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जेटली को दिल की धड़कन तेज होने और बेचैनी की शिकायत के बाद शुक्रवार को नयी दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘अरुण जेटली जी के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में जानकर चिंतित हूं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।’’ पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल ने भी जेटली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
राहुल का इस्तीफा नहीं हुआ स्वीकार, रात आठ बजे फिर होगी सीडब्ल्यूसी की बैठक
पेशे से वकील जेटली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली पहली राजग सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने वित्त और रक्षा मंत्रालय संभाले और अक्सर सरकार के मुख्य संकटमोचक के रूप में भी सामने आये। जेटली ने स्वास्थ्य कारणों से 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।


Download Android App
Download iOS App



