ओडिशा में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने बुधवाकर को आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक पूर्व भारतीय वन सेवा अधिकारी के घर छापेमारी की है। एजेंसी ने कहा कि अधिकारी अभय कांत पाठक के आवासीय परिसरों की तलाशी के दौरान 15 लाख रुपये की एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटि व्हिकल) जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि, धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यह कार्रवाई की गई है।
केंद्र सरकार ने किया था अनिवार्य तौर पर सेवानिवृत्त
पिछले साल आय से अधिक संपत्ति के संबंध में पाठक के खिलाफ सतर्कता मामला दर्ज होने के बाद ओडिशा सरकार की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने उन्हें अनिवार्य तौर पर सेवानिवृत्त कर दिया था। 1987 बैच के भारतीय वन सेवा के अधिकारी की अंतिम तैनाती ओडिशा में अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक की थी। ओडिशा सतर्कता ब्यूरो का आरोप है कि पाठक ने ‘आधिकारिक पद का गलत इस्तेमाल करते हुए 9.35 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जमा की।’’


Download Android App
Download iOS App



