भुवनेश्वर : ओडिशा में सभी मंत्रियों ने बीजद के चुनावी घोषणा पत्र के क्रियान्वयन के लिए उठाए गए कदमों पर अपनी पहली मासिक विभागीय समीक्षा रिपोर्ट मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को सौंप दी है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को बताया गया कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंत्रियों को निर्देश दिया था कि वे हर महीने की सात तारीख तक यह रिपोर्ट भेजें।
मंत्रियों ने अंतिम समय सीमा से एक दिन पहले अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी। मंत्रियों ने इन रिपोर्टों में पिछले एक महीने में उठाए कदमों का ब्यौरा दिया और अपने विभाग की भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया है।


Download Android App
Download iOS App



