ओडिशा (Odisha) के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को पुरी में ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर के आसपास 800 करोड़ रुपये की गलियारा परियोजना का उद्घाटन किया।बता दें पुरी के गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव और लगभग 90 मंदिरों के प्रतिनिधियों एवं हजारों भक्तों की उपस्थिति में पटनायक ने श्री मंदिर परिक्रमा प्रकल्प का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया।
- CM पटनायक ने 800 करोड़ रुपये की गलियारा परियोजना का उद्घाटन किया
- मंदिर परिक्रमा प्रकल्प का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन
जगन्नाथ मंदिर के आसपास भक्तों के लिए अन्य सुविधाएं शामिल
मुख्यमंत्री ने कहा,”यह परियोजना भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से ही पूरी हो पाई।”अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना में पार्किंग क्षेत्र, एक नया पुल, तीर्थयात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए एक सड़क, एक तीर्थस्थल केंद्र, प्रसाधन कक्ष की सुविधाएं, क्लॉकरूम, शौचालय और जगन्नाथ मंदिर के आसपास भक्तों के लिए अन्य सुविधाएं शामिल हैं।उन्होंने बताया कि इस अवसर के लिए तीर्थ नगरी पुरी को फूलों, रंग बिरंगी रोशनी और भित्तिचित्रों से सजाया गया है।
जगन्नाथ मंदिर को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल करना
दरअसल, दिसंबर 2019 में शुरू हुए प्रोजेक्ट के तहत बने रिसेप्शन सेंटर में 6 हजार भक्त एक साथ खड़े हो सकेंगे। यहां 4 हजार परिवारों के लिए सामान रखने के लिए लॉकर रूम, शेल्टर पवेलियन, मल्टीलेवल कार पार्किंग, पुलिस और फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी के लिए शटल बस की सुविधा दी गई है।उद्घाटन के लिए दो दिन पहले यहां महायज्ञ शुरू हुआ। आज पूर्णाहूति के साथ इसे विधिवत रूप से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। 800 करोड़ रुपए में बनाए गए इस प्रोजेक्ट का मकसद 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल करना है।


Download Android App
Download iOS App





