बीते दिनों हरियाणा के नूंह मेवात मे हिंसा हुई जिसके बाद नूंह आग में जल गया । भारी संख्या में यहां गाड़ियो को आग के हवाले किया गया इसके बाद साईबर धाने पर हमला किया गया । इस हिंसा में करीब सात लोगों की मौत हो गई ये मामला पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ था कि ओडिशा में आगजनी शुरु हो गई।
गांजा तस्करी को लेकर उडीशा में हंगामा
ओडिशा में गांजा तस्करी मामले को लेकर पुलिस की संलिप्तता पाए जाने को लेकर बवाल हो रहा है । एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने थाने में मौजूद एसडीपीओ की पिटाई की है। पूरा मामला फुलबनी जिले के फिरिंगिया ब्लॉक का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, भीड़ ने शनिवार को इलाके में गांजा तस्करी में पुलिस की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए घटना को अंजाम दिया।
गांजा तस्करी मे सामने आया पुलिस अधिकारी का नाम
वहीं इस ममाले को लेकर स्थानीय लोगों का आरोप है कि फिरिंगिया पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक तपन कुमार नाहाका और उनके कर्मचारी प्रतिबंधित पदार्थ की तस्करी में शामिल हैं।
3 अगस्त को गांजे से लदा ट्रक पकड़ा गया था
कहा जा रहा है कि 3 अगस्त को गांजे से लदी एक पुलिस वैन को फिरिंगिया सरपंच, पूर्व सरपंच और स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान वाहन एक तस्कर को मादक पदार्थ बेचने के लिए ले जाया जा रहा था । इसी को लेकर लोग पुलिस पर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हुए है।
गांजा तस्करी में पुलिस की संलिप्तता
बता दें ग्रामीणों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और कंधमाल एसपी को भेजकर आईआईसी और पुलिस स्टेशन के अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू नहीं होने पर गुस्साए स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और फिरिंगिया ब्लॉक चौक पर सड़क जाम कर दिया।
गुस्साए लोगों ने थाने को फूंका
इसके बाद ओडिशा के एक पुलिस थाने को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। गया पुलिसवालों की पिटाई की गई। प्रदर्शनकारी स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आईआईसी के खिलाफ नारे भी लगाए।
स्थानीय सरपंच ने पुलिस पर कार्रवाई की मांग की
वहीं इस मामले को लेकर स्थानीय सरपंच जलंधरा कन्हारा ने कहा कि पुलिस, जो रक्षक है, भक्षक बन गई है। हमने पुलिस अधिकारियों को उस समय पकड़ा है जब वे अपनी शक्ति का दुरुपयोग करके गांजा की तस्करी कर रहे थे। हमारे पास वीडियो है। जब भी आवश्यकता होगी हम इसे प्रस्तुत करेंगे। हम पुलिस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।

Download Android App
Download iOS App