उत्तराखंड में बंद रहेंगे दफ्तर और स्कूल

Summary :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में श्रद्धाजंलि स्वरुप 17 अगस्त को सभी कार्यालय और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के सम्मान में श्रद्धाजंलि स्वरुप 17 अगस्त को उत्तराखंड सरकार के सभी शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालय और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी जी के सम्मान में सात दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। इस दौरान उत्तराखंड में जहां-जहां नियमित रुप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वह राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही राष्ट्रीय शोक की अवधि में कोई भी शासकीय मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। अटल बिहारी वाजपेयी जी के सम्मान में सात दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।

अटल बिहारी वाजपेयी के लिए पीएम मोदी ने लिखा ब्लॉग, कहा – मेरे अटल जी

इस दौरान उत्तराखंड में जहां-जहां नियमित रुप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वह राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही राष्ट्रीय शोक की अवधि में कोई भी शासकीय मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

Desk Team