झारखंड के पलामू जिले के पांकी बाजार में महाशिवरात्रि पर तोरण द्वार लगाने को लेकर दो पक्षों के विवाद में जमकर पत्थरबाजी हुई इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। बता दें महाशिवरात्रि को लेकर जिले में जोरों शोरों से तैयारी हो रही थी जिसके बाद दो समुदाय के लोगों में जमकार मार पीट हुई। कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। जिसके चलते प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए जिले में धारा 144 लगा दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
क्या था पूरा विवाद जानें
जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा और उपायुक्त ए दोड्डे घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस दौरान तीन से चार थानों की पुलिस को मौके पर तैनात कर दी गई है। इसके साथ ही पांकी में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। एसपी ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर तोरण द्वार बनाया जा रहा था तभी विवाद हो गया और पत्थरबाजी हुई।
स्थिति पर काबू पाने के लिए क्षेत्र में कर्फ्यू
फिलहाल मामला शांत है। घटना के बाद पांकी बाजार क्षेत्र की सारी दुकान बंद है। बाजार क्षेत्र में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। दो गुटों के बीच बुधवार की सुबह संघर्ष होने के बाद धारा 144 लागू कर दिया गया है। इस संघर्ष में आधे दर्जन लोग घायल हुए हैं। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ ने बताया कि संघर्ष एक तोरण द्वार में हुई तोड़फोड़ के बाद शुरू हुई।


Download Android App
Download iOS App



