TMKOC में क्या फिर से होने जा रही Disha Vakani की एंट्री? असित मोदी ने दिया ये कन्फर्मेशन

Summary :

लम्बे समय से चलता आ रहा टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सालो से अपने दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज देता हुआ आ रहा हैं। हालांकि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का ये सीरियल अब ढीला पड़ता हुआ भी दिखाई दे रहा हैं। इसकी वजह यह है की शो के कई अच्छे और मुख्य किरदार अब इस शो को अलविदा कह चुके हैं।

लम्बे समय से चलता आ रहा टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’  सालो से अपने दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज देता हुआ आ रहा हैं। हालांकि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का ये सीरियल अब ढीला पड़ता हुआ भी दिखाई दे रहा हैं। इसकी वजह यह है की शो के कई अच्छे और मुख्य किरदार अब इस शो को अलविदा कह चुके हैं। साथ ही दर्शकों को सबसे ज्यादा दुख तब हुई थी जब इस सीरियल की जान दया बेन इसे अलविदा कह गयी थी। ऐसे में अब दया बेन को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा हैं। 
दरअसल दिशा वकानी जिन्हे लोग उन्हें असली नाम से कम और दया बेन के नाम से ज्यादा जानते हैं। उनकी सीरियल में वापसी को लेकर कई बार ये खबरे सामने आ चुकी हैं है दिशा फिर से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वापसी करने जा रही हैं। ऐसे में  फिर से उड़ती-उड़ती खबरे यह सामने आ रही हैं दया बेन फिर में लौट सकती हैं। यह बात खुद सीरियल के  प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा हैं। 
बता दे की असित मोदी ने दयाबेन पर कई बार अपना बयान दिया है, जिसमें उन्होंने यह भी कहा है कि शो में जल्द ही दयाबेन की एंट्री होगी। वहीं, अब असित मोदी ने दिशा वकानी पर अपना बयान दिया है और बताया है कि दयाबेन कब आ ही है। हाल ही में, असित मोदी से दिशा वकानी के रिप्लेसमेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब देना थोड़ा मुश्किल है। पहले से ही हम सब लोगों ने मन बना रखा है कि अगर पुरानी दया भाभी यानी दिशा वकानी आए। हमारी यही इच्छा है। मैं भगवान से ये प्रार्थना करता हूं कि वह इस किरदार को करने वापस आ जाए। 
इसके आगे असित मोदी ने कहा कि अब उनका एक पारिवारिक जीवन है और वो अपने पारिवारिक जीवन को प्राथमिकता दे रही हैं। इसी वजह से उनका आना मुश्किल लग रहा है। लेकिन अब टप्पू आ गया है। तो अब नई दया भाभी भी जल्दी आएगी। दया भाभी का वही गरबा, डांडिया, सब गोकुलधाम सोसाइटी में शुरू होगा। 
थोड़ा समय इंतजार कीजिए। अब दया भाभी जल्दी दिखेंगी।  बता दे की दिशा वकानी ने साल 2017 में इस सीरियल को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद से सीरियल में अब तक किसी की भी एंट्री दाया बेन के किरदार में नहीं हुई हैं। 

Desk Team