मसूरी : मसूरी में आये दिन भवनों को सीज व ध्वस्त करने के एमडीडीए की कार्रवाई को रोकने व वन टाइम सेटलमेंट को लेकर मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से विधायक गणेश जोशी की अगुवाई में मसूरी क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात कर मसूरी में 12 मीटर ऊंचाई के साथ 150 वर्ग मीटर में भवन एवं अन्य निर्माण किये जाने हेतु स्वीकृति दिये जाने पर धन्यवाद प्रकट किया। प्रतिनिधिमण्डल की अगुवाई करते हुए विधायक ने बताया कि मसूरी में एमडीडीए द्वारा आवासीय भवनों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सीज किया जा रहा है जबकि यह सभी भवन प्राधिकरण के गठन से पूर्व में बनाये गये थे।
उन्होंने कहा कि इसके समाधान के लिए वन टाइम सेटेलमेंट योजना लागू की जाए ताकि आमजन को राहत प्रदान हो सके। आम जनता को राहत देने के लिए इस योजना का अतिशीघ्र स्वीकृत होना आवश्यक है क्योंकि इस योजना से निम्न वर्ग आय के लोगों को आवासीय भवनों के निर्माण में सरलता आऐगी।
इस अवसर पर आवास सचिव नितेश झा, एमडीडीए उपाध्यक्ष डाॅ. आशीष श्रीवास्तव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, सेतु के सचिव आलोक मेहरोत्रा, भगवान सिंह धनाई, शुरवीर सिंह भण्डारी, उमेश वैश्य आदि उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App



