सोनभद्र हत्याकांड का वीडियो आया सामने,हमले के बाद खून से लथपथ दिख रही है लाशे

Summary :

खेत की जमीन के कारण बड़ा विवाद नरसंहार में तब्दील हो गया था। यह वीडियो 17 जुलाई का है।इस वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि भारी संख्‍या में लोग लाठी और डंडों से कुछ लोगों को पीट रहे है।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमे खेत की जमीन के कारण बड़ा विवाद नरसंहार में तब्दील हो गया था। यह वीडियो 17 जुलाई का है। इस वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि भारी संख्‍या में लोग लाठी और डंडों से कुछ लोगों को पीट रहे है।
यह वीडियो बुधवार (17 जुलाई) करीब 2:30 बजे के आसपास का है। बताया जा रहा है कि स्‍थानीय लोगों ने यह वीडियो घटना के वक्‍त बनाया था। जिसे अब सार्वजनिक किया गया है। आपको बता दे कि नरसंहार में 10 लोगों की हत्‍या हुई थी जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।  
जैसा कि वीडियो में दिख रहा है कि  बड़ी संख्‍या में भीड़ लाठी-डंडों से अन्‍य लोगों को पीट रहे हैं। जिसमे महिलाये व बच्‍चे भी डर के मारे जोर-जोर से चिल्ला रहे है। वही, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए. उनके फरार होने के बाद घटनास्‍थल पर जमीन पर पड़े घायल लोगों के साथ ही खून से लथपथ लाशें भी दिख रही हैं.
बता दें कि इस घटना के बाद प्रशासन की तरफ से मामले में 29 गिरफ्तारियां की गई हैं। जबकि कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इस बीच सोनभद्र जिले में इस मामले के बाद धारा 144 लगा दी गई है। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोनभद्र के उम्‍भा गांव का रविवार को दौरा किया था।गांव पहुंच कर उन्होंने घटना में आहात हुए पीडि़तों के परिवारों से मुलाकात की और पीडि़तों के लिए मुआवजा राशि व कई राहत भरी योजनाओं का भी ऐलान किया।  

Desk Team