सेना ने अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) के ब्लैक बॉक्स का पता लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ब्लैक बॉक्स एक ऐसा उपकरण होता है जिसमें उड़ान संबंधी सभी सूचनाएं रिकॉर्ड होती हैं और जो दुर्घटना के कारण का पता लगाने में मदद कर सकता है।
वन क्षेत्र होने के कारण ब्लैक बॉक्स तलाशने में बाधा आ रही हैं
ब्लैक बॉक्स खोजने के लिए असम के जोरहाट से 21 पैरा (विशेष बल) के कर्मियों को शनिवार को मिगिंग के पास दुर्घटनास्थल पर उतारा गया है। यह दुर्घटनास्थल चीन की सीमा से लगभग 35 किलोमीटर दूर है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया, ‘‘ यह घना वन क्षेत्र है जिससे ब्लैक बॉक्स तलाशने के काम में बाधा आ रही है।’’
हादसे में हुई थी सभी पांच लोगों की मौत
हादसे में हुई थी सभी पांच लोगों की मौत
दो पायलटों समेत पांच सैन्यकर्मियों को लेकर शुक्रवार सुबह यह एएलएच नियमित उड़ान पर था और यह लगभग 10 बजकर 43 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में सभी पांचों लोगों की मौत हो गयी थी। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल ए. एस. वालिया ने बताया कि हादसे से पहले हेलीकॉप्टर से हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) कक्ष को तकनीकी या यांत्रिक विफलता के बारे में आपात संदेश भेजा गया था। सेना मुख्यालय ने हादसे के कारणों की जांच के लिए ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का आदेश दिया है।


Download Android App
Download iOS App



