नरेंद्र मोदी के डर से एकसाथ आए हैं विपक्षी नेता : स्मृति ईरानी

Summary :

स्मृति ईरानी ने कहा जिंदगी भर एक दूसरे का विरोध किया लेकिन नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई विकास यात्रा को रोकने के लिए वे एकसाथ आए हैं।

विपक्षी पार्टियों की कोलकाता में हाल में हुई रैली पर कटाक्ष करते हुए केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि जो नेता जीवनभर एक दूसरे का विरोध करते रहे वे अपने ‘‘निजी हितों’’ को पूरा करने और ‘‘नरेंद्र मोदी के डर से’’ एकसाथ आ गये हैं। ईरानी ने यहां बीजेपी की ‘‘गणतंत्र बचाओ’’ रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल ने अनोखी स्थिति देखी जहां लोग (विपक्षी नेता) राजनीतिक मंच पर एकसाथ आए। उनका जनता के विकास से कोई लेना-देना नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे (विपक्षी नेता) नरेंद्र मोदी के डर से एकसाथ आए हैं। वे अपने निजी हितों को पूरा करने के लिए एकसाथ आए हैं। उन्होंने जिंदगी भर एक दूसरे का विरोध किया लेकिन नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई विकास यात्रा को रोकने के लिए वे एकसाथ आए हैं।’’ ईरानी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की कोशिश करने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मजाक बनाया। उन्होंने कहा कि ममता को कांग्रेस में रहने के दौरान परेशान किया गया था।

भारत विरोधी नारेबाजी करने वाले के साथ खड़ी है कांग्रेस : स्मृति ईरानी

Desk Team