एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की लक्षित हत्याओं (टारगेट किलिंग्स) को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि केंद्र समुदाय को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा है।
शोपियां में आतकंवादियों ने पंडित पर किया हमला
जानकारी के मुताबिक उनकी यह टिप्पणी मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों द्वारा एक कश्मीरी पंडित की हत्या और उनके भाई को घायल करने के बाद आई है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा द्वारा नियुक्त उपराज्यपाल असफल साबित हुए हैं, अनुच्छेद 370 को हटाने से मदद नहीं मिली है और केंद्र घाटी में कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा है।

नरंसहार पर ओवैसी का मोदी पर कटाक्ष
ओवैसी ने कहा, यह नरेंद्र मोदी सरकार की विफलता का एक और उदाहरण है। जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के जीवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी भाजपा और केंद्र सरकार की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार को शोपियां जिले के छोटिगम गांव में आतंकियों ने सुनील कुमार और उनके भाई पीतांबर उर्फ पिंटो पर फायरिंग की। सूत्रों ने कहा, सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई पीतांबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोटरें में कहा गया है कि दोनों भाई गैर-प्रवासी थे और अपने पैतृक गांव में रह रहे थे जहां हत्यारों ने उन्हें टागरेट किया।


Download Android App
Download iOS App



