तमिलनाडु के उप-मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने शनिवार को कहा कि छह अप्रैल को राज्य विधानसभा चुनाव कराने के लिए 102.93 करोड़ रुपये की जरूरत है। विधानसभा में वित्तवर्ष 2020-2021 के लिए अंतिम अनुपूरक आकलन पेश करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ मैं रेखांकित करना चाहता हूं कि विधानसभा चुनाव कराने के लिए 102.93 करोड़ रुपये की जरूरत है जिसका अनुपूरक आकलन के रूप में प्रावधान किया गया है।’’ पनीरसेल्वम ने कहा कि यह प्रावधान सार्वजनिक विभाग के तहत की गई है और शेष राशि की व्यवस्था अनुदान के पुन:आवंटन से किया जाएगा। राज्य का वित्त विभाग भी संभाल रहे पनीरसेल्वम ने 21,172.82 करोड़ रुपये का अंतिम अनुपूरक अनुमान पेश किया।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी एवं अन्य आपात जरूरतों की वजह से सरकार द्वारा अतिरिक्त खर्च जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा मजबूती से मानना है की लोकतांत्रिक परंपरा का निर्वहन करने की जरूरत है। चुनाव आयोग ने कल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की घोषणा की, ऐसे में यह मेरे लिए उचित नहीं होगा कि कुछ खर्चों का उल्लेख विशेष रूप से करूं जो सामान्य परिपाटी रही है।’’ बाद में पनीरसेल्वम ने वर्ष 2021-22 के लिए पेश अंतरिम बजट का जवाब दिया जिसमें के बाद संबंधित विधेयक एवं अनुपूरक मांगों को पारित कर दिया गया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष पी धनपाल ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।


Download Android App
Download iOS App



