पनीरसेल्वम ने वी के शशिकला को क्लीन चिट देने वाली गवाही का समर्थन किया

Summary :

अन्ना द्रविड मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के नेता ओ पनीरसेल्वम ने एक जांच समिति के समक्ष कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के खिलाफ वी के शशिकला अथवा उनके परिवार के किसी भी प्रकार के षडयंत्र को खरिज करने वाली वरिष्ठ अधिकारियों की गवाही सही है।

अन्ना द्रविड मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के नेता ओ पनीरसेल्वम ने एक जांच समिति के समक्ष कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के खिलाफ वी के शशिकला अथवा उनके परिवार के किसी भी प्रकार के षडयंत्र को खरिज करने वाली वरिष्ठ अधिकारियों की गवाही सही है।  पनीरसेल्वम ने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि व्यक्तिगत तौर पर उनके मन में शशिकला के लिए सम्मान है और वह उन्हें सराहते भी हैं। 
जयललिता की मौत की जांच कर रहा हैं आयोग 
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अपनी बात दोहराई और शशिकला को ‘‘चिनम्मा’’ कह कर संबोधित किया। जयललिता को राज्य में जहां ‘अम्मा’ (मां) कहते हैं वहीं शशिकला को ‘चिनम्मा’ कहते हैं, जिसका अर्थ है छोटी मां। न्यायमूर्ति ए अरुमुघस्वामी जांच आयोग पांच दिसंबर 2016 को हुई जयललिता की मौत के इर्द-गिर्द की परिस्थितियों की जांच कर रहा है।
 

Desk Team