मुंबई के KEM हॉस्पिटल में शवों के बीच हो रहा है मरीजों का इलाज, BJP विधायक नीतेश राणे ने ट्वीट की वीडियो

Summary :

वीडियो बीजेपी विधायक नीतेश राणे में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया है। वीडियो में मरीजों के पास बॉडी बैग्स रखे हुए दिखाई दे रहे हैं।

कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र के मुंबई के केईएम हॉस्पिटल का एक वीडियो वायरल हुआ है। केईएम में शवों के बीच मरीजों का इलाज़ किया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बीजेपी विधायक नीतेश राणे में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया है। वीडियो में मरीजों के पास बॉडी बैग्स रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। 
नीतेश राणे ने वीडियो ट्वीट करते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, आज सुबह 7 बजे केईएम अस्पताल! मुझे लगता है कि बीएमसी चाहता है किस्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी बुरा महसूस हो रहा है, जो ऐसी परिस्थितियों में काम कर हैं! क्या कोई उम्मीद है? हमें उपचार लेते समय अपने आस-पास के शवों को देखने की आदत हो जाए, क्योंकि वे अभी सुधार नहीं करना चाहते हैं!


उन्होंने लिखा, स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी बुरा महसूस हो रहा है, जो ऐसी परिस्थितियों में काम कर हैं ! क्या कोई उम्मीद है? इस तरह से बॉडी बैग्स रखे जाने को लेकर हॉस्पिटल और बीएमसीकी तरफ से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं आई है। 

वीडियो पर शिवसेना के राज्यसभा सांसद अनिल देसाई ने कहा, अधिकतम देखभाल की जा रही है। अगर इस तरह का कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है, तो यह उसी क्षण हुआ होगा लेकिन सुधारात्मक उपाय तुरंत किए गए होंगे। सभी अधिकारी कुशलता से काम कर रहे हैं। किसी को बदनाम करने की जरूरत नहीं है।

Desk Team