देहरादून : आजादी की 71 वीं वर्षगांठ के अवसर पर Governor डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने प्रातः आठ बजे राजभवन के प्रांगण में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। Governor ने स्वतंत्रता संग्राम के सभी ज्ञात-अज्ञात, अमर शहीदों का स्मरण किया। प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए राज्यपाल ने सभी से प्रदेश-देश के विकास में अपना योगदान देने की अपील की।
कूड़े के ढेरों से निजात दिलाने के लिए कांग्रेस ने राज्यपाल से दखल देने को कहा
राज्यपाल ने राजभवन प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर Governor के सचिव रवि नाथ रामन, विधि परामर्शी आर.सी. खुल्बे, वित्त नियंत्रक के.सी.पांडे, परिसहाय पुलिस असीम और मेजर मुदित सूद सहित राज्यपाल सचिवालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



