पीएम मोदी और नायडू ने सिक्किम स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी

Summary :

सिक्किम 16 मई 1975 को भारतीय गणराज्य का 22वां राज्य बना था। हर साल सिक्किम स्थापना दिवस मनाया जाता है। पीएम मोदी और नायडू ने सिक्किम दिवस पर लोगों को बधाई दी।

सिक्किम भारत के 29 राज्यों में से एक है।आबादी के लिहाज से भारत का सबसे छोटा राज्य सिक्किम स्वतंत्रता के कई वर्षों बाद भारत का राज्य बना। सिक्किम 16 मई 1975 को भारतीय गणराज्य का 22वां राज्य बना था। इसी उसमे हर साल सिक्किम स्थापना दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सिक्किम दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को बधाई दी।
मोदी ने ट्वीट किया कि सिक्किम के लोगों को सिक्किम दिवस की बधाई। यह राज्य समृद्ध प्राकृतिक सौंदर्य से संपन्न है और दयालु लोगों का घर है। सिक्किम ने जैविक खेती जैसे क्षेत्रों में काफी प्रगति की है। मैं राज्य की निरंतर प्रगति और उसके नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
वहीं उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सिक्किम स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी है। नायडू ने जारी एक संदेश में कहा कि राष्ट्र के निर्माण में सिक्किम का योगदान महत्वपूर्ण है और राज्य ने जैविक कृषि की राह दिखाई है।  नायडू ने कहा, ‘‘सिक्किम स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं। स्वस्थ और समृद्ध सिक्किम के लिए मेरी कामना है।’’ उन्होंने कहा कि सिक्किम ने देश की प्रगति में कई मोर्चों पर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Desk Team