महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया में पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया है और भारत उनके नेतृत्व में महाशक्ति बन रहा है।
आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिंदे ने दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों और आम आदमी पार्टी के नेताओं अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच हुई बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि इसी तरह की कवायद से 2014 की तुलना में 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मोदी के नेतृत्व में अधिक सीटें मिलीं थी।
उन्होंने कहा कि भले ही सभी विपक्षी दल एक साथ आ जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीर्ष पर रहेंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता विपक्ष को उसकी जगह दिखाएगी।


Download Android App
Download iOS App



