रीवा सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की मदद का किया ऐलान

Summary :

पीएम मोदी में कहा कि मध्य प्रदेश के रीवा में नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के रीवा में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मुआवजे का ऐलान किया है।
पीएम मोदी में कहा कि मध्य प्रदेश के रीवा में नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। 


प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। इसके साथ ही घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश के रीवा में  बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 15 लोगों की दर्दनाक मौत और 40 लोग बुरी तरह घायल हुए है।

 जानकारी के मुताबिक, नैशनल हाईवे-30 पर तीन गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर की वजह से ये हादसा हुआ। पुलिस ने 40 लोगों को रेसक्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि दिवाली के अवसर पर मजदूर सिकंदराबाद से बस में सवार होकर लखनऊ जा रहे थे। उनकी बस कटनी पहुंची थी की वो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। 

Desk Team