मिजोरम पुल हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान किया

Summary :

मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के लिए मुआवजे की घोषणा की।

मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के लिए मुआवजे की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जोहान्सबर्ग में मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल को जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। रेलवे और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। दुर्घटनास्थल पर कई अन्य श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। बुधवार सुबह हुई दुर्घटना के समय लगभग 40 मजदूर मौजूद थे। कुरुंग नदी पर बैराबी को सैरांग से जोड़ने वाला रेलवे पुल निर्माणाधीन था।

Desk Team