तमिलनाडु के सड़क दुर्घटना में हुए लोगों की मौत पर PM मोदी ने व्यक्त किया शोक

Summary :

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में हुई बस दुर्घटना से काफी दुखी हूं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में करीब 20 लोगों की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया और हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की ।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, “तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में हुई बस दुर्घटना से काफी दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ  है। मुझे उम्मीद है कि जो घायल हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।” बता दें गुरुवार को तमिलनाडु में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार बस बेंगलुरु से तिरुवनंतपुरम की ओर जा रही थी और कंटेनर लॉरी कोयंबटूर-सलेम राजमार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही थी, तभी दोनों के बीच सीधी टक्कर हो गई। तिरुपुर जिले के अविनाशी शहर के पास गुरुवार सुबह केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और ट्रक की टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गयी वहीं 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।
इनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बस हादसे में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और अपने राज्य के दो मंत्रियों को राहत अभियान में सहयोग करने के लिए पड़ोसी राज्य जाने का निर्देश दिया।

Desk Team