संसद से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पास होने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी आज पहली बार पूर्वोत्तर के दौरे पर हैं। भारत सरकार और बोडो समुदाय के बीच हुए समझौते के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार कोकराझार पहुंचे। पीएम मोदी ने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगवाए।
गौरतलब है कि इस समझौते से असम में शांति कायम होने की उम्मीद की जा रही है। मोदी ने कहा, ‘‘हम अब हिंसा को लौटने नहीं देंगे।’’ उन्होंने नये नागरिकता कानून के लागू होने को लेकर क्षेत्र के लोगों की चिंताओं को भी दूर करने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘झूठी अफवाहें फैलाई जा रही है कि सीएए लागू होने के बाद बाहर के लाखों लोग यहां आ जाएंगे। मैं असम के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि ऐसा कुछ भी नहीं होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बोडो समझौता समाज के सभी समुदायों और वर्गों के लिए जीत है। कोई भी हारा नहीं है।’’
LIVE UPDATE : –
-पीएम मोदी ने कहा नए रेलवे स्टेशन हों, नए रेलवे रूट हों, नए एयरपोर्ट हों, नए वॉटरवे हों, या फिर इंटरनेट कनेक्टिविटी, आज जितना काम नॉर्थईस्ट में हो रहा है, उतना पहले कभी नहीं हुआ
-पीएम मोदी ने कहा आप अपने सामर्थ्य पर विश्वास रखें, अपने इस साथी पर विश्वास रखें और मां कामाख्या की कृपा पर विश्वास रखें। मां कामाख्या की आस्था और आशीर्वाद हमें विकास की नई ऊंचाइयों की ओर ले जाएगा।
-पीएम मोदी ने कहा आपकी Aspirations, आपके सुख-दुख, हर बात की भी मुझे पूरी जानकारी है। जिस प्रकार अपने सारे भ्रम समाप्त कर, सारी मांगे समाप्त कर,बोडो समाज से जुड़े साथी साथ आए हैं, मुझे उम्मीद है कि अन्य लोगों के भी सारे भ्रम बहुत जल्द खत्म हो जाएंगे।
-पीएम मोदी ने कहा यही ताकतें हैं जो पूरी ताकत से असम और नॉर्थईस्ट में भी अफवाहें फैला रही हैं, कि CAA से यहां, बाहर के लोग आ जाएंगे, बाहर से लोग आकर बस जाएंगे। मैं असम के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि ऐसा भी कुछ नहीं होगा।
-पीएम मोदी ने कहा आज देश में हमारी सरकार की ईमानदार कोशिशों की वजह से ये भावना विकसित हुई है कि सबके साथ में ही देश का हित है। इसी भावना से, कुछ दिन पहले ही गुवाहाटी में 8 अलग-अलग गुटों के लगभग साढ़े 6 सौ कैडर्स ने शांति का रास्ता चुना है।
-पीएम मोदी ने कहा कि जब बोगीबील पुल जैसे दशकों से लटके अनेक प्रोजेक्ट पूरे होने से लाखों लोगों को कनेक्टिविटी मिलती है, तब उनका सरकार पर विश्वास बढ़ता है। यही वजह है कि विकास के चौतरफा हो रहे कार्यों ने ‘अलगाव’ को ‘लगाव’ में बदलने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई।
-पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज असम कि जनता को ये आश्वस्त करने आया हूं, कि असम विरोधी, देश विरोधी हर मानसिकता को, इसके समर्थकों को, देश न बर्दाश्त करेगा, न कभी माफ करेगा। वोट के लिए, राजनीतिक हित के लिए मुद्दों को, मुश्किलों को बनाए रखने और उनको टालते रहने का एक बड़ा नुकसान असम और नॉर्थ ईस्ट को हुआ है, देश को हुआ है।
-पीएम मोदी ने कहा पहले नॉर्थईस्ट के राज्यों को Recipient के तौर पर देखा जाता था। आज उनको विकास के ग्रोथ इंजन के रूप में देखा जा रहा है। पहले नॉर्थईस्ट के राज्यों को दिल्ली से बहुत दूर समझा जाता था, आज दिल्ली आपके दरवाजे पर आई है.

-PM मोदी ने कहा केंद्र सरकार ने नॉर्थईस्ट के अलग-अलग क्षेत्रों के भावनात्मक पहलू को समझा, उनकी उम्मीदों को समझा, यहां रह रहे लोगों से बहुत अपनत्व के साथ, उन्हें अपना मानते हुए संवाद कायम किया।
-पीएम मोदी ने कहा 21वीं सदी का भारत अब ये दृढ़ निश्चय कर चुका है कि हमें अब अतीत की समस्याओं से उलझकर नहीं रहना है। आज देश मुश्किल से मुश्किल चुनौतियों का समाधान चाहता है बोडो टेरिटोरियल काउंसिल, असम सरकार और केंद्र सरकार, अब साथ मिलकर, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को नया आयाम देंगे। इससे असम भी सशक्त होगा और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना भी और मजबूत होगी
-PM मोदी ने कहा कि अब केंद्र सरकार का प्रयास है कि असम अकॉर्ड की धारा-6 को भी जल्द से जल्द लागू किया जाए। मै असम कि जनता को आश्वस्त करता हूं कि इस मामले से जुड़ी कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद केंद्र सरकार और त्वरित गति से कार्रवाई करेगी। अकॉर्ड के तहत BTAD में आने वाले क्षेत्र की सीमा तय करने के लिए कमीशन भी बनाया जाएगा। इस क्षेत्र को 1500 करोड़ रुपये का स्पेशल डेवलपमेंट पैकेज मिलेगा, जिसका बहुत बड़ा लाभ कोकराझार, चिरांग, बक्सा और उदालगुड़ि जैसे जिलों को मिलेगा।
-PM मोदी ने कहा कि अब केंद्र सरकार, असम सरकार और बोडो आंदोलन से जुड़े संगठनों ने जिस ऐतिहासिक अकॉर्ड पर सहमति जताई है, जिस पर साइन किया है, उसके बाद अब कोई मांग नहीं बची है और अब विकास ही पहली और आखिरी प्राथमिकता है।
-मोदी ने कहा कि गांधी जी कहते थे कि अहिंसा के मार्ग पर चलकर हमें जो भी प्राप्त होता है वो सभी को स्वीकार होता है। अब असम में अनेक साथियों ने शांति और अहिंसा का मार्ग स्वीकार करने के साथ ही, लोकतंत्र और भारत के संविधान को स्वीकार किया है।

-आज का दिन असम सहित पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए 21वीं सदी में एक नई शुरुआत, एक नए सवेरे का, नई प्रेरणा को स्वागत करने का है।
-PM मोदी ने कहा कि आज का दिन इस समझौते में बहुत सकारात्मक भूमिका निभाने वाले ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनिनय, नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड से जुड़े सभी युवा साथियों, बीटीसी के चीफ हगरामा माहीलारे और असम सरकार की प्रतिबद्धता को अभिनंदन करने का है।
-कोकराझार में PM मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कभी-कभी लोग मोदी को डंडा मारने की बाते कहते हैं। लेकिन जिस मोदी को इतनी बड़ी मात्रा में माताओं-बहनों का सुरक्षा कवच मिला हो उस पर कितने ही डंडे गिर जाएं उसको कुछ नहीं होता।
-असम के कोकराझार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भाग लेने के लिए लाखों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लहराते नजर आ रहे हैं। हाल ही में हस्ताक्षरित बोडो शांति समझौते का जश्न मनाने के लिए यहां लोग इकट्ठा हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



