जब घायल यात्री को बचाने के लिए लोको पायलट ने 500 मीटर दौड़ा दी उल्टी ट्रेन, रेल मंत्री ने की सराहना

Summary :

सोशल मीडिया पर एक चलती ट्रेन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में चलती ट्रेन के दौरान ने व्यक्ति गिर गया जिसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन को उलटा दौड़ा

सोशल मीडिया पर एक चलती ट्रेन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में चलती ट्रेन के दौरान ने व्यक्ति गिर गया जिसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन को उलटा दौड़ा जिससे उस यात्री की जान बचाई जाए। बता दें कि लगभग आधे किलोमीटर तक उल्टी ट्रेन लोको पायलट ने चलाई और ट्रेन में घायल यात्री को बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। 
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोकाे-पायलट की सराहना सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं। इतना ही नहीं देश के रेल मंत्री पियूष गोयल ने भी रेलवे कर्मचारी की सराहना करते हुए वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया है। 
रेल मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, महाराष्ट्र के भुसावल डिवीजन में पचोरा और माहेजी स्टेशनों के बीच में ट्रेन से एक यात्री गिर गया। यात्री के ट्रेन से गिरने पर ट्रेन के गार्ड ने ध्यान दिया और तुरंत ही लोको पायलट को इसकी सूचना दी। लोको पायलट को जैसे ही यह जानकारी मिली उसने तभी ट्रेन को 500 मीटर से ज्यादा दूर उस घायल व्यक्ति को बचाने के लिए ट्रेन उल्‍टी चला दी। उसके बाद घायल यात्री को जल्द से जल्द अस्पताल ले जाया गया। अब घायल शख्स की हालत स्थिर है। 
रेलवे कर्मचारियों की तत्काल कार्रवाई की सराहना केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने की। इस घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, आज पाचोरा-माहेजी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरे एक घायल यात्री के लिए लोको पायलट ने ट्रेन को लगभग 500 मीटर पीछे ले जाकर यात्री को ट्रेन में बैठाकर उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया। रेलवे कर्मचारियों की संवेदनशीलता के साथ अपना कर्तव्य निभाने का यह एक अनुपम उदाहरण है। 

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर पर इस वीडियो को बीते गुरुवार यानी 6 फरवरी को पोस्ट किया। 48 हजार से ज्यादा व्यूज इस वीडियो को अब तक िमल गए हैं। इसके अलावा 12 हजार से ज्यादा लाइक्स और 2 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स मिले हैं। लोको-पायलट की खूब सराहना ट्विटर यूजर्स ने की है। 
देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

Desk Team