प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर बने अटल एफओबी का भी उद्घाटन करेंगे। ये पुल एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच बनाया गया है। पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए ब्रिज के निर्माण में कई बारीकियों का ध्यान रखा गया है।
राज्य सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अपने दौरे के पहले दिन, मोदी शाम को साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित खादी उत्सव कार्यक्रम में एक सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री अहमदाबाद नगर निगम द्वारा बनाए गए फुट ओवर ब्रिज का उसी स्थान से उद्घाटन करेंगे। इस पुल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है।”
Doesn’t the Atal Bridge look spectacular! pic.twitter.com/6ERwO2N9Wv
— Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2022
जानें ब्रिज की खूबियां
लगभग 74 करोड़ रुपये की लागत से तैयार आकर्षक डिजाइन और एलईडी रोशनी से सुसज्जित यह पुल लगभग 300 मीटर लंबा और 14 मीटर चौड़ा है तथा रिवरफ्रंट के पश्चिमी छोर पर फूलों के बाग एवं पूर्वी छोर पर बन रहे कला और संस्कृति केंद्र को जोड़ता है।
पैदल यात्रियों के अलावा, साइकिल चालक भी इस पुल का उपयोग नदी पार करने के लिए कर सकते हैं। इसमें कहा गया है कि इस पुल को तैयार करने में 2,600 मीट्रिक टन स्टील पाइप का उपयोग किया गया है और रेलिंग कांच एवं स्टील से बनाई गई है।


Download Android App
Download iOS App



