भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से महाराष्ट्र भाजपा इकाई के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश में कोरोना स्थिति के बीच लोगों की मदद के लिए मजबूत फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे प्रधानमंत्री ने लोगों की मदद के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र और आर्थिक क्षेत्र में बड़े फैसले लिए।’’
राजस्थान विधानसभा स्पीकर ने पायलट और बागी विधायकों के खिलाफ SC में दायर याचिका वापस ली
नड्डा ने कहा कि अमेरिका और यूरोप की सरकारों ने अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य पर चर्चा करने में अधिक समय खर्च किया जिसकी वजह से संकट गहराया। उन्होंने कहा कि ये देश ने सही समय पर सही फैसले लेने में नाकाम रहे। नड्डा ने कहा कि अगर देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत नेता नहीं होता तो भारत मौजूदा कोरोना वायरस संकट से अच्छे से निपट नहीं पाता।


Download Android App
Download iOS App



