प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नागपुर दौरे पर हैं। मोदी नागपुर में विकास के पहिये को रफ्तार दी है। उन्होंने फ्रीडम पार्क से खपरी तक नागपुर मेट्रो की सवारी की छात्रों से बातचीत की। मेट्रो की सवारी के लिए प्रधानमंत्री ने नागपुर मेट्रो के फ्रीडम पार्क स्टेशन पर अपना टिकट भी खरीदा।
बता दें पीएम वे नागपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 2 मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और नागपुर AIMMS का अनावरण किया। इस तरह से मोदी ने विकास को रफ्तार दी है। वहीं विकास के लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे कई सपने सच हुए हैं एक अन्य स्थानीय का कहना है। कि इन विकास कार्यों पर गर्व है।इतने लंबे समय के बाद कुछ अच्छा हो रहा है।
बता दें नागपुर में सार्वजनिक समारोह में पीेएम पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। लगभग 590 करोड़ रुपये और 360 करोड़ रुपये की लागत से यहां पुनर्विकास किया जाएगा।
नागपुर को देंगे कई सौगातें
पीएम मोदी महाराष्ट्र के नागपुर में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद एम्स समृद्धि मार्ग समेत कई सौगातें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा देश में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए मोदी आज गोवा में मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी करेंगे। बता दें नवंबर 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी। इलके साथ ही पीएम मोदी नागपुर और शिर्डी को आपस में जोड़ने वाले समृद्धि मार्ग के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे और नागपुर AIIMS को जनता के लिए समर्पित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



