Pollution Update: दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा से राहत नहीं, ठंड के साथ-साथ बढ़ने लगा है AQI

Summary :

लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से दिल्ली-एनसीआर में राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है।एक बार फिर एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह से हालात काफी खराब होते दिखाई दे रहे है।

लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से दिल्ली-एनसीआर में राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है।एक बार फिर एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह से हालात काफी खराब होते दिखाई दे रहे है। कई जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है।  
 AQI काफी खराब श्रेणी में दर्ज 
 बता दें कि AQI के अंकों में बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में सर्दी के साथ-साथ बढ़ते वायु प्रदूषण से हाल बेहाल हो रहा है। इसी बीच आपको बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक रविवार की सुबह दिल्ली के आईटीओ (ITO) में एक्यूआई एक बार फिर से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 302 दर्ज हुआ है। 
सर्दी बढ़ने से तापमान में होगी गिरावट 
दिल्ली में अब ठंड बढ़ने लगी है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले हफ्ते में सर्दी और जोर पकड़ेगी। इस दौरान तापमान में भी गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।सुबह में हल्की धुंध छाने के बाद दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। 

Desk Team