तमिलनाडु में दोपहिया वाहन खरीदने के लिए कामकाजी महिलाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की अन्नाद्रमुक सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के शुभारंभ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल चेन्नई में होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता की महत्वाकांक्षी अम्मा दोपहिया योजना की शुरूआत उनके जन्मदिन पर की जा रही है।
एक सरकारी बयान के अनुसार प्रधानमंत्री तमिलनाडु के अलावा अगले दो दिन दमन, पुडुचेरी और गुजरात की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री कल सबसे पहले दमन पहुंचेंगे और कई विकास परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे। वह कई सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद मोदी तमिलनाडु के दौरे पर होंगे।
वह चेन्नई में दोपहिया योजना के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे। रविवार को प्रधानमंत्री पुडुचेरी पहुचेंगे। वहां वह अरबिंदो आश्रम में श्री अरबिंदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और अरबिंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के छात्रों से बातचीत करेंगे। वह ऑरोविल भी जाएंगे और इस शहर के स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे। प्रधानमंत्री पुडुचेरी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मोदी रविवार शाम को सूरत में रन फॉर न्यू इंडिया मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



