प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिसंबर को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का दौरा करेंगे और इस दौरान 18,000 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
8300 करोड़ रुपये की लागत
पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस दौरे का मुख्य जोर सड़क अवसंरचना विकास की परियोजनाओं को सुदृढ़ करना है जिससे आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सके तथा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। देहरादून में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा सहित 11 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। यह गलियारा 8300 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होना है।
गंगा नदी पर एक पुल का निर्माण
पीएमओ ने कहा कि इस गलियारे के बन जाने के बाद दिल्ली से देहरादून जाने के समय में काफी कमी आएगी। आज दिल्ली से देहरादून जाने में यदि छह घंटे लगते हैं तो गलियारा बन जाने के बाद इसमें 2.5 घंटे लगेंगे। पीएमओ ने कहा कि ऋषिकेश स्थित लक्ष्मण झूला के निकट गंगा नदी पर एक पुल का निर्माण किया जाएगा। लक्ष्मण झूला का निर्माण 1929 में हुआ था लेकिन क्षमता वहन में कमी आने की वजह से उसे बंद कर दिया गया है।
यमुनोत्री धाम में पर्यटन की दृष्टि से अवसंरचना विकास
इस अवसर पर प्रधानमंत्री देहरादून में बच्चों के अनुकूल शहर में सड़कों को विकसित करने की परियोजना के अलावा जलापूर्ति व निकासी संबंधी अन्य योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री बद्रीनाथ धाम और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में पर्यटन की दृष्टि से अवसंरचना विकास की परियोजनाओं के अलावा हरिद्वार में 500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एक नए चिकित्सा महाविद्यालय की आधारशिला रखेंगे।


Download Android App
Download iOS App



