PM ने सूर्य मंदिर की अद्भुत वीडियो को किया शेेयर, कही ये बात

Summary :

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की। यह वीडियो गुजरात के मेहसाणा में स्थित मोढेरा के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर की है।

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की।  यह वीडियो गुजरात के मेहसाणा में स्थित मोढेरा के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर की है। पीएम मोदी ने इस वीडियो को शेयर किया और लिखा ‘‘मोढेरा का प्रतिष्ठित सूर्य मंदिर बरसात के दिनों में भव्य नजर आता है। आप भी देखिए।’’ पचपन सेकेंड के इस वीडियो में बारिश में नहाया सूर्य मंदिर अद्भुत नजर आ रहा है। 

उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले में पुष्पावती नदी के किनारे स्थित मोढेरा का यह सूर्य मंदिर वास्तुशिल्प का उत्कृष्ट नमूना है। इसी जिले के वड़नगर में मोदी का जन्म हुआ था। गुजरात में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक वार्षिक औसत की 106.78 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। 

Desk Team