गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सरकारी नौकरी चाहने वालों को सरकारी नौकरी का वादा करने वाले फर्जी एजेंटों के झांसे में ना आने के खिलाफ सोमवार को आगाह किया और कहा कि उनकी सरकार धोखाधड़ी के ऐसे आठ से 10 मामलों की जांच कर रही है।
गलती से अगर किसी को इन नौकरियों के लिए पैसे देने के लिए कहा गया है, तो कृपया हमारे कार्मिक विभाग से शिकायत करें। विभिन्न नौकरियों के बारे में कई अफवाहें फैलाई जा रही हैं। सरकार सामान्य (श्रेणी) की नौकरियों की भी पेशकश की जा रही है।
सावंत ने लोगों से फर्जी एजेंटों के शिकार न होने का आग्रह करते हुए कहा कि मैं यह जानबूझ कर इसलिए कह रहा हूं क्योंकि लोगों ने (आठ से 10 एजेंटों के खिलाफ) शिकायत दर्ज की है। जांच चल रही है। कई लोग नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। नौकरी वरिष्ठता सूची के अनुसार दी जाएगी।सावंत ने यह भी कहा कि इन नौकरियों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पारदर्शी और योग्यता के आधार पर होगी।सावंत ने यह भी कहा कि अनुकंपा के आधार पर नौकरियों के लिए 92 ऑफर लेटर सोमवार को जारी किए गए, वहीं 454 और रिक्तियों को भरने की उम्मीद है।सावंत के नेतृत्व वाले प्रशासन ने 2022 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले स्थानीय युवाओं को 10,000 नौकरियों का वादा किया है।


Download Android App
Download iOS App



