प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्रालय से कहा है कि वह दोनों सदनों की सभी राजनीतिक पार्टियों के सांसदों को अफगानिस्तान से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह दोनों सदनों की सभी राजनीतिक पार्टियों के सांसदों को अफगानिस्तान से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दे। इस मामले पर आगे की जानकारी संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी देंगे।
In view of developments in Afghanistan, PM @narendramodi has instructed that MEA brief Floor Leaders of political parties.
Minister of Parliamentary Affairs @JoshiPralhad will be intimating further details.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) August 23, 2021
भारत अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों और अफगानों को निकालने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। काबुल से प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी गई है। भारत ने आश्वासन दिया है कि वह हिंदुओं और सिखों के साथ-साथ अफगानिस्तान में अपने सहयोगियों की भी सहायता करेगा, जिन्हें मदद की जरूरत है।
सूत्रों के मुताबिक, अफगानिस्तान मामले में सर्वदलीय बैठक विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 26 अगस्त, गुरुवार को सुबह 11 बजे बुलाई है। मंत्री प्रह्लाद जोशी इस बैठक को कॉर्डिनेट कर रहे हैं। बता दें एक दिन पहले भारत का सी-17 विमान 168 लोगों को अफगानिस्तान से लेकर लौटा था।
इनमें 107 भारतीय शामिल हैं। इसके साथ ही दो अफगान सिख नेता अनारकली होनारयार और नरेंद्र सिंह खालसा को भी भारत लाया गया है। तीन अन्य विमानों से भी भारतीयों को अफगानिस्तान से लाया गया है। इन विमानों का संचालन एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा कर रहे हैं। जो ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे और कतर के दोहा से दिल्ली में उतरे।


Download Android App
Download iOS App



