पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बेनर्जी के रणनीतिकार बने प्रशांत किशोर का एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की तारीफ कर रहे है। वायरल ऑडियो पर प्रशांत किशोर ने कहा कि ऑडियो का चुनिंदा हिस्सा लीक करने के बजाय बीजेपी को पूरा ऑडियो डालना चाहिए। किशोर के इस बयान पर बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने प्रतिक्रिया दी है।
लॉकेट चटर्जी ने शनिवार को अपने बयान में कहा, प्रशांत किशोर भी जानते हैं कि मोदी जी सर्वश्रेष्ठ हैं और उनके नेतृत्व में ‘सोनार बांग्ला’ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ममता के चुनावी रणनीतिकार किशोर लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए वह टीएमसी से जुड़े हैं।
वायरल हुई प्रशांत किशोर की ऑडियो, अमित मालवीय बोले- प्रशांत किशोर ने भी माना बंगाल में है मोदी लहर
पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के चुनाव से पहले बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने प्रशांत किशोर का एक ऑडियो लीक किया है, जिसमें वह क्लबहाउस ऐप पर चुनिंदा पत्रकारों से चर्चा करते हुए बोल रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता एक समान हैं।
वायरल ऑडियो पर प्रशांत किशोर ने कहा, ‘यह खुशी की बात है कि बीजेपी के लोग मेरे क्लबहाउस चैट को अपने नेताओं के संबोधन से अधिक महत्व देते हैं। यह हमारे चैट का एक छोटा सा हिस्सा है। उनसे अपील है कि इस ऑडियो का पूरा हिस्सा जारी करें।’


Download Android App
Download iOS App



