क्रिसमस न्यू ईयर को लेकर नैनीताल को सजाने के लिए तैयारियां शुरु

Summary :

नए साल और क्रिसमस को लेकर भारतीय हिल स्टेशन पर्यटकों के लिए सज गया है। ज्यादातर पर्यटक क्रिसमस और नए साल का जश्न बनाने के लिए हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते है। इसी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग केंद्र औली में नए साल को लेकर कुछ खास इंतजाम किए गए है।

नए साल और क्रिसमस को लेकर भारतीय हिल स्टेशन पर्यटकों के लिए सज गया है। ज्यादातर पर्यटक क्रिसमस और नए साल का जश्न बनाने के लिए हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते है। इसी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग केंद्र औली में नए साल को लेकर कुछ खास इंतजाम किए गए है।  उत्तराखडं  के चमोली जिले में स्थित विश्‍व प्रसिद्ध हिल स्‍टेशन औली में नए साल व क्रिसमस के जश्न के लिए होटल हाउसफुल हो गए हैं।
यात्रियों के आने से बढ़ेगा कारोबार
गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंधक कमल किशोर डिमरी ने बताया कि 25 दिसंबर क्रिसमस और नए साल के पहले दिन के जश्न के लिए पूरी तरह से हाउसफुल हो गया है। औली रिसार्ट में लगभग 50 कमरे क्लाउड एंड हिल में 10 कमरे और ईको रिसार्ट हट्स भी पूरी तरह से भर गए है। पिछले 10 दिनों में कुछ ही बुकिंग कैंसिल हुई है। कैंसिल होते ही नई बुकिंग आ गई है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले करोबार इस साल अच्छा रहने की  आशंका है। मलिकों को इस साल थोड़ी राहत मिल सकती है। 
जानें क्या है नई गाइडलाइन
क्रिसमस और न्यू ईयर पर नैनीताल  में पर्यटकों की भारी भीड़ आने की संभावना है तो वहीं, पुलिस की और से जारी  नए दिशानिर्देश में  मालरोड में रात 10 बजे तक ही डीजे बजाने के निर्देश दिए है। होटल और डीजे वाले नजदीकी पुलिस थाने में अनुमति ले सकते है पर्यटकों की सुरक्षा व यातायात सुचारू रखने को लेकर पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात किए जाएंगे प्रशासन की और से  कानून व्यवस्था को लेकर सभी  तैयारियां शुरु हो गई  है।
होटल  के अंदर पार्किग व्यवस्था की पूरी जानकारी  पुलिस को देनी होगी बाद में  होटल में जाने के लिए एंट्री प्वाइंट और रोड पर पार्किग क्षमता वाले बोर्ड लगेंगे। मालरोड और अन्य सड़कों पर वाहन पार्क करने पर कार्रवाई की जाएगी ।  इसके साथ ही बीच सड़क पर रेहड़ी, खड़ी करने वालो पर भी कार्रवाई होगी ।

Desk Team