कोलकाता में रविवार को नरेंद्र मोदी की होने वाली विशाल रैली को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार और बुधवार को कोलकाता में होने वाले अपने रोड शो को स्थगित कर दिया है। शाह ने अपना रोड शो इसलिए स्थगित कर दिया ताकि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को रविवार की रैली की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
भाजपा राज्य प्रमुख दिलीप घोष ने कहा है कि ब्रिगेड परेड ग्राउंड्स में होने वाली इस रैली में बड़ संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने पार्टी के सभी जिला प्रमुखों से प्रधानमंत्री की रैली में अधिकतर लोगों के शामिल होने को सुनिश्चित करने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार पार्टी का लक्ष्य है कि रैली में करीब 20 लाख लोग शामिल हों।
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के लिए तिथियों की घोषणा कर दी है और राज्य में आठ चरणों में मतदान होगा। भाजपा नेतृत्व जल्द ही पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर सकता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता उम्मीदवारों की पहली सूची के लिए इस सप्ताह नयी दिल्ली जा सकते हैं।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने के उद्देश्य से गुरुवार को नई दिल्ली में बैठक कर सकती है। पश्चिम बंगाल में पहल चरण में 30 सीटों के लिए मतदान 27 मार्च को होगा।


Download Android App
Download iOS App



